मेरा एक ही धर्म है और वह है देश की सेवा करना

- भगत सिंह

टीम वन्दे मातरम्
सहायता ले
काम आपका - साथ हमारा
फोटो और नाम विवरण स्थान कब से जुड़े

राकेश कुमार हिंदुस्तानी

मैंने वन्देमातरम दी प्राइड ऑफ़ नेशन ट्रस्ट को सक्रिय सदस्य के रूप में वर्ष 2020 में ज्वाइन किया। मैंने ट्रस्ट के विभिन्न कार्यों जैसे वृक्षारोपण, घायल और असहाय पशुओं को चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाना, गर्मिंयों के मौसम में पक्षियों के लिए दाना पानी का इंतजाम करना इत्यादि में सक्रिय रूप से सहयोग किया है। मैंने ट्रस्ट के हरित राजस्थान अभियान के तहत जयपुर जिला के झोटवाड़ा में सघन वृक्षारोपण में तन मन से सहयोग किया है। वर्तमान में मैं टीम वन्देमातरम के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा हूँ।

झोटवाड़ा, जिला जयपुर, राजस्थान वर्ष 2020 से

अक्षय खीचड़ हिंदुस्तानी

मैं वन्दे मातरम् दी प्राइड ऑफ नेशन ट्रस्ट से सन् 2018 से जुड़ा हुआ हूं। इस ट्रस्ट के माध्यम से हमने कोरोना काल में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई। ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों के लिए घरौंदे और दाने के पात्र लगाये। ट्रस्ट के शैक्षणिक कार्यक्रम स्याही में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए बच्चों को निःशुल्क शिक्षा व अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाई।
मानसुन ऋतु में ट्रस्ट द्वारा चलाए गए हरित राजस्थान अभियान के तहत हमनें झोटवाडा क्षेत्र में  ग्यारह हजार से अधिक वृक्ष लगाएं तथा इसकी नियमित देखभाल के लिए सहयोग किया।
लम्पी रोग से ग्रसित पशुओं का संगरोधन (क्वारंटाइन) किया, तथा संगरोधन पशुओं के लिए आहार एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराई।
वर्तमान में ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे संस्कार चेतना अभियान जिसका उद्देश्य विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं मे नैतिक, मानसिक, शारीरिक, प्राकृतिक और वैदिक विकास के लिए जागरूकता पैदा करना हैं। 
संस्कार चेतना मार्गदर्शिका पुस्तिका छात्र-छात्राओं को जीवन यापन, दैनिक कार्य तथा अपने से छोटे एवं बढ़ों का सम्मान करने की प्रेरणा देता है।
मैं टीम वन्दे मातरम से जुड़कर कर खुद को गौरवान्वित महसूस करता हूं।
                                                                                                                             ..... वन्दे मातरम् .....

नवलगढ़, जिला झुन्झुनू, राजस्थान वर्ष 2018 से

रवि चौधरी हिंदुस्तानी

मैं रवि चौधरी वंदे मातरम ट्रस्ट वर्ष 2018  में ज्वाइन की थी तब से मैं टीम वंदे मातरम के साथ जुड़कर विधान सभा झोटवाड़ा में अनेक पंचायतों (निवारू , लालपुरा, कालवाड़, माचवा, हाथोज,) आदि में वृक्षारोपण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अभी मै टीम वन्देमातरम का सक्रिय सदस्य हूँ और प्रदेश के जयपुर जिले की कई स्कूलों में संस्कार चेतना मार्गदर्शिका वितरित करने में सहयोग कर रहा हूँ। 

जिला झुंझुनू, राजस्थान वर्ष 2018 से

अभय प्रताप हिंदुस्तानी

मैंने वन्देमातरम ट्रस्ट को साधारण सदस्य के रूप में वर्ष 2020 में ज्वाइन किया। शुरुआत में मैंने ट्रस्ट के विभिन्न कार्यों जैसे वृक्षारोपण, घायल और असहाय पशुओं को चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाना इत्यादि में सहयोग किया। वर्ष 2020 से लेकर वर्ष 2022 तक ट्रस्ट द्वारा जयपुर जिले के झोटवाड़ा क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में हरित राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत सघन वृक्षारोपण कार्य किया गया,  मैंने ट्रस्ट के हरित राजस्थान अभियान के तहत जयपुर जिला के झोटवाड़ा में सघन वृक्षारोपण में तन मन से सहयोग किया है। वर्ष 2022 में मैं ट्रस्ट का सक्रिय सदस्य बना , वर्तमान में मैं टीम वन्देमातरम के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा हूँ।

हाथोज, जिला जयपुर, राजस्थान वर्ष 2020 से


टीम वन्दे मातरम्

Login

Need an account? Register



टीम वन्दे मातरम्


   LOGIN

Forgot Password

Need an account? Sign Up