ध्येय एवं लक्ष्य :-
1- बिजली मीटर मुक्त राजस्थान |
2-किसानों (लघु एवं सीमांत ) को मासिक 5000/- रु. कृषि भत्ता संबंधित सभी ऋण माफ |
3-बेरोजगार (स्नातक ) को 6000 /- रु. प्रतिमाह 2 वर्ष तक कोचिंग भत्ता एवं यात्रा मुफ्त साथ ही 10 लाख रु. का दुर्घटना बीमा |
4-घरेलु गैस में 50 % सब्सिडी उपलब्ध करायेंगे |
5-पेट्रोल/ डीजल की कीमतों पर राज्य टैक्स से मुक्ति की जायेगी |
6-25 km पर ट्रोमा सेंटर बनायें जायेंगे |
7-पंचायत स्तर पर दस्तावेज बनाने संबंधित केन्द्र खोले जायेंगे |
8-शराब एवं नशीले पदार्थो की सार्वजानिक बिक्री बंद की जायेगी |
9-वृद्धावस्था पेंशन 5500/- रु. मासिक एवं दिव्यांगजन पेंशन 7500 /- रु. मासिक दी जाएगी | घरेलू विधवा पेंशन 5500 दी जायेगी, जब तक वह पुनर्विवाह या नौकरी न करें |
10-महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा उपलब्ध होगी |
11-प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा नि :शुल्क उपलबध होगी |
12-शिक्षकों को "गुरु " के रूप में पुन:स्थापित किया जायेगा, शिक्षा कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्यो से मुक्त किया जायेगा | सरकारी स्कूलों के भवन नए मॉडल के साथ स्थापित कर छात्र -छात्राओं को नि:शुल्क परिवहन व्यवस्था दी जाएगी |
13-राज्य की नदियों को आपस में जोड़कर नहरों के जरिये जन ग्राम -ग्राम तक पानी पहुँचाना |
14-जल पुर्न:भरण के लिए स्टेट हाईवे एवं सड़कों पर बहते पानी को भूमिगत जल पुर्न:भरण व्यवस्था |
15-वरिष्ठजन कल्याण बोर्ड का गठन |
16-स्थानीय स्तर पर युवाओं को प्रथम वर्ष में ही 3 लाख नौकरियां दी जाएगी |
17-संविदा एवं ठेका कर्मियों को नियमित किया जाएगा |
18-ग्राम स्तर पर ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना तथा ग्राम बचाओं -देश बचाओं मिशन चलाना |
19-नि : शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ग्राम स्तर स्थानीय बेरोजगार नर्सिंग कर्मियों की भर्तियां कर प्राथमिक उपचार केन्द्र के माध्यम से सेवायें उपलब्ध कराई जाएगी |
20-पशुपालकों के पशुओं हेतु ग्राम स्तर पर प्राथमिक पशु चिकित्सा उपलब्ध कराई जायेगी |
21-शहरीकरण के विस्तार पर लगाम लगाकर किसानो एवं ग्रामीणों को मजबूत करने की व्यवस्था लागू की जायेगी |
22-सदस्यों की बिना किसी जाति एवं धर्म भेदभाव के व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना |
23-युवा सदस्यों की नेतृत्व क्षमता विकसित कर, सत्ता में भागीदारी करने हेतु तैयार करना |
24-बेखौफ, बेबाक अपनी बात रखने हेतु मंच प्रदान करना |
25-भारतीय संस्कृति एवं संस्कार को पुनर्जीवित करना |
26-स्कूल, कॉलेजों में "वन्देमातरम " गीत का गायन अनिवार्य करना |
27-प्रतिदिन स्कूलों की प्रार्थना सभाओं में देश की प्रति निष्ठा और ईमानदारी की प्रतिज्ञा को दोहराना |
28-भारत के युवाओं को देश की राजनैतिक, धार्मिक , सामाजिक, व्यवहारिक एवं कानूनी स्थितियों से अवगत कराते हुए एक सूत्र में बांधना |
29-भारत देश की सांस्कृतिक परम्पराओं, मान्यताओं, इतिहास के प्रति जागृति लाने का कार्य करना |
30-युवाओं के लिए स्कूल, कॉलेज स्तर पर सकारात्मक सेमिनार आयोजित कर उनके निराशा भाव को समाप्त करना |
31-व्यक्तिगत कर (इनकम टैक्स ) न्यूनतम 25 लाख वार्षिक तय करना |
32-न्याय व्यवस्था में भ्रष्टाचार रोकने के लिए शपथ पत्र के माध्यम से FIR दर्ज होगी, जांच के बाद झूठी पाये जाने पर 1 लाख रुपए का जुर्माना एवं जेल का प्रावधान होगा |
33-गरीबी रेखा से नीचे रखे गए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की आर्थिक आत्म निर्भरता की योजना पर कार्य करना |
34-युवा वर्ग को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराना |
35-सभी प्रकार की सरकारी संस्थाओं में सभी प्रकार का शिक्षण - प्रशिक्षण मुफ्त उपलब्ध कराना |
36-प्राथमिक स्तर पर भारतीय संस्कृति एवं संस्कार (नैतिक, आध्यात्मिक एवं पर्यावरण ), सामाजिक व्यवहार (कला शिक्षा ), स्वयं की सुरक्षा (स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा ) एवं यातायात के नियम की शिक्षा अनिवार्य करना और परिणाम के अंको में शामिल करना |
37-युवा धड़कनों वाला नेतृत्व तैयार करने हेतु राजनैतिक शिक्षण - प्रशिक्षण द्वारा जनता का विपक्ष तैयार करना |
38-राजनीति में शिक्षा का स्तर तय करना, अपराध रहित उम्मीदवार आगे लाना |
39-सभी प्रकार के बड़े निर्णय जनता की रायशुमारी के आधार से बहुमत पर लागू किये जायेंगे |
40-कक्षा 8 से प्रतिवर्ष छात्रों को 5 पेड़ लगाने और उनका पालन करने पर अतिरिक्त अंक की व्यवस्था की जायेगी |
41-युवा वर्ग को देश के विविध रोजगार अवसरों की ओर ध्यान आकर्षित करना , जिसमे आर्थिक रूप से मजबूत देश का निर्माण हो सकें |
42-राष्ट्रीय रोजगार आयोग स्थापित करना |
43-आमजन की सुरक्षा एवं अपराधों पर नियंत्रण हेतु क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा दल का गठन किया जायेगा एवं घटित हो रहे अपराधों पर रोकथाम कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जायेगी |
44-शहरी क्षेत्रो को मुफ्त / फ्री वाई फाई व्यवस्था प्रदान की जाएगी |
45-प्रमुख शहरों को राजधानी क्षेत्र से सीधी सड़क माध्यम से जोड़ना |
46-देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों का वेतन सामान्य सैनिकों से चार गुना किया जायेगा, जब तक वह सैनिक दुर्गम सेवा से सामान्य सेवा में न आ जावें |
Please wait for 2 minutest to get OTP.
Need an account? Sign Up